अबनाः ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज इस्लामी दुनिया को बड़ी कड़वी वास्तविकता का सामना है, कहा कि इस्लामी दुनिया की एकता, राष्ट्रीय एकता से शुरु होनी चाहिए और सभी गुट व विचारधाराएं एकता को आधार बनाकर आपस में मिलने की ओर क़दम बढ़ाएं।
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को वरिष्ठ नेता के सामरिक मामलों के सलाहकार जनरल यहया रहीम सफ़वी की एक किताब के विमोचन के अवसर पर कहा कि आज इस्लामी दुनिया के सामने एक कड़वी हक़ीक़त है कि इस महाशक्तिशाली समूह के भीतर इस्लाम के नाम पर इस्लाम विरोधी अभियान जारी हैं। यहया रहीम सफ़वी ने इस्लामी दुनिया के संबंध में आठ खंडों पर आधारित किताब लिखी है।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि ये अभियान मुसलमानों के बीच मतभेद फैला रहा है और इराक़, सीरिया, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान सहित सभी इस्लामी देशों में जघन्य अपराध कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ये अभियान मतभेद को हवा देते हैं और सांप्रदायिकता को भड़काते हैं और ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों के समय जिसे वह अपनी नीति के तहत कर रहा है, मुसलमान उन अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की शरण लेने पर मजबूर हैं जिन्होंने ख़ामोश रहने के सिवा कुछ नहीं किया है।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि आज विश्व की परिस्थिति ऐसी है कि दुनिया बहु ध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और सभी खिलाड़ी जी जान से भविष्य को अपने हित में साधने में लगे हुए हैं।
3 अगस्त 2014 - 18:09
समाचार कोड: 628707
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज इस्लामी दुनिया को बड़ी कड़वी वास्तविकता का सामना है, कहा कि इस्लामी दुनिया की एकता, राष्ट्रीय एकता से शुरु होनी चाहिए और सभी गुट व विचारधाराएं एकता को आधार बनाकर आपस में मिलने की ओर क़दम बढ़ाएं।